लिविंग रूम को किस तरह से शानदार बनाये ? जाने ये पांच तरीके How to make living room magnificent? Know these five ways

आपका लिविंग रूम घर के अंदर का सबसे मुख्य भाग माना जाता है। यह वह जगह होती है जहाँ पर आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं, वही पर आप अपनी मनचाही पुस्तक पढ़ते हैं और टी.वी देखते हैं।

हम अपने लिविंग रूम को कार्यात्मक बनाने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि इसकी साज सज्जा की ओर ध्यान देना भूल जाते हैं। जी हाँ, इस रूम को आरामदायक बनाने के साथ साथ इसकी साजो सजावट करना भी उतना ही आवश्यक है। आप अपने लिविंग रूम को जितना अच्छी तरह से सजायेंगे । आपको उसमे रहने में उतना ही आराम महसूस होगा । क्योंकि सभी वस्तुवें आपके मुताबिक रखी जायेगी जिससे लिविंग रूम आपके लिए एक परफेक्ट रूम बन जाता हैं । चलिए जानते है उन 5 तरीको के बारे में जिससे लिविंग रूम एक बेहतर रूम बन जाता है। 
पहले के दौर मे लोगो के पास पैसे का अभाव था जो अपने घरो की सजावट कि तरफ इतना ध्यान नही देते थे। परन्तु आजकल के मे लोग अधुनिक दौर कि तरफ बढ रहे है इस बढते हुए दौर मे लोगे पास पैसो का अभाव नही है तो आप किस तरह से इसका सही इस्तेमाल करे।

Image Courtesy:- Pinterest
Image result for पेस्टल कलर्स के साथ गैलरी वॉल
1. पेस्टल कलर्स के साथ गैलरी वॉल-  
  आजकर घऱ की सजावट मे काफी चीजें मार्केट मे पाई जाती है जिसका प्रयोग कर आप अपने घर को रहने के लिए काफी बेहतर बना सकते है जिसमे से एक है  गैलरी वॉल्स फैशन में हैं और घर को एक पर्सनल टच देने का यह एक उत्तम तरीका है। आप दीवारों पर प्रेरणादायक कोट्स लगा सकती हैं या अपने प्रिय सुपरहीरो का पोस्टर भी लगा सकती हैं। अच्छा होगा कि इसे आप न्यूनतम रखें और पृष्ठभूमि में हलके रंगों का उपयोग करें।

Image Courtesy: Homify

2. रंगों के साथ मिरर
2. रंगों के साथ मिरर यदि आपका लिविंग रूम छोटा है तो आप इसमें मिरर लगाकर इसे बड़ा दिखाने का भ्रम पैदा कर सकती हैं। परन्तु पुराने प्लेन मिरर की जगह अच्छी फ्रेम वाला और विभिन्न रंगों वाला मिरर लगायें। यदि आपके घर में पुराना मिरर है तो आप अपने पसंदीदा रंग से इसे रंग सकती हैं।

Image Courtesy: Homify 
3. आभा बढ़ाने के लिए स्टोन वॉल

3. आभा बढ़ाने के लिए स्टोन वॉल यदि आप अपने लिविंग रूम को पूरी तरह बदलना चाहते हैं तो आपको स्टोन वॉल लगवाने के बारे में अवश्य सोचना चाहिए। इससे न केवल पूरे रूम को एक ग्रामीण और प्राचीन लुक मिलेगा बल्कि आपके बच्चे भी अधिक आराम महसूस करेंगे।

Image Courtesy: Homify 
4. इसे एक्सेंट्रिक (विकेन्द्रित) बनायें
4.इसे एक्सेंट्रिक (विकेन्द्रित) बनायें सभी को सरल और क्लासिक चीज़ें पसंद नहीं होती। कुछ लोगों को कुछ अलग हटकर करना और अपने घर को एकदम अलग दिखाना अच्छा लगता है। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं तो यह वही समय है जब आप अपने लिविंग रूम के द्वारा अपने व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित कर सकते हैं। लिविंग रूम में पर्पल रंग (बैंगनी रंग) का उपयोग करना आपकी बहादुरी को दर्शाता है और इसके ऊपर लटकाई गयी साईकिल शो स्टॉपर की तरह दिखती है।

Image Courtesy: Homify

5. सकारात्मकता लाने के लिए चमकीले रंगों का उपयोग करें

5. सकारात्मकता लाने के लिए चमकीले रंगों का उपयोग करें चमकीले रंगों से भागने के बजाय उन्हें अपनाएँ, घर की साज सज्जा में इन्हें शामिल करें और आप स्वयं ही अपने घर में चारों ओर सकारात्मकता महसूस करेंगे। इस लिविंग रूम में संपूर्ण सजावट को संतुलित रखने के लिए चमकीले रंगों के साथ सफ़ेद रंग के शेड्स का उपयोग करें।


Comments